Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते दिनों दिल्ली में नजर आईं। खास बात तो यह है कि वह कभी बाजार में शॉपिंग करते हुए दिखीं, कभी स्ट्रीट फूड खाते हुए तो कभी ऑटो से घूमते हुए। इन सबके बावजूद दीपिका के फैंस उन्हें देखकर भी पहचान नहीं पाए। दरअसल, दीपिका ने छपाक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं। सबसे पहले दीपिका पादुकोण दिल्ली के जनपथ बाजार में स्पॉट हुईं। सामने आई तस्वीरों में दीपिका ने साधारण सा पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। तस्वीरों में दीपिका किसी साधारण लड़की की तरह बीच बाजार आराम से शॉपिंग करती दिखीं। दीपिका का कपड़ों से लेकर मेकअप से पूरा लुक बदला हुआ था।