फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में एक साथ पढ़ते थे ये 13 सेलिब्रिटी, कोहली-धोनी की पत्नियां थीं क्लासमेट

Tue, 07 May 2019 06:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Anushka, Salman and Sakshi - फोटो : file photo
सपनों को पूरा करने की चाहत में कई सारे स्टार्स ने अपनी पढा़ई बीच में ही छोड़ दी। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो बॉलीवुड में बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। खास बात यह है कि कुछ एक्टर्स को स्टार से सुपरस्टार बनने में कई साल लगा दिए तो कुछ ने आते ही धमाल मचा दिया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो बचपन में एक ही स्कूल से पढ़े हैं।
विज्ञापन

2 of 8
salman and aamir - फोटो : file photo
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) ने अंदाज अपना अपना फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन

3 of 8
बागी - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ 
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 

4 of 8
Twinkle Khanna and Karan Johar - फोटो : file photo
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर (Karan Johar) और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी आटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे।
विज्ञापन

5 of 8
Krishna Shroff and Athiya - फोटो : file photo
कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं। कृष्णा और अथिया टाइगर श्रॉफ के स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन दो साल जूनियर थे। 
विज्ञापन

6 of 8
karan johar apoorva mehta - फोटो : file photo
करण जौहर-अपूर्व मेहता
ओके जानू, बद्री की दुल्हनिया जैसी फिल्म के निर्देशक अपूर्व मेहता भी करण जौहर के साथ बचपन में पढ़ाई कर चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Varun Dhawan and Arjun Kapoor - फोटो : file photo
वरुण धवन-अर्जुन कपूर
वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी पुरानी है। यह दोनों बचनप में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने बचपन में एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।
विज्ञापन

8 of 8
Anushka and Sakshi - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां भी एक साथ पढ़ चुकी है। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें