फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 बार नाक कटने के बावजूद एक और स्टार किड को लॉन्च करेंगे सलमान, बस दो ने बचाई उनकी 'लाज'

Thu, 02 Aug 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रनूतन बहल
सोनाक्षी सिन्हा और आथिया के बाद सलमान खान एक और स्टार किड को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये स्टारकिड हैं एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल। हालांकि इससे पहले भी सलमान ने जिनको लॉन्च किया वह कोई खास दम नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रनूतन सलमान के यकीन पर खरा उतरेंगी की नहीं। आइए एक नजर उन पर डालते हैं जिन्हें सलमान खान ने इंडस्ट्री में काम लॉन्च किया। इनमें से एक को छोड़कर सभी ने उनकी नाक कटवाई... 
 
विज्ञापन

2 of 8
Zarine khan
1. जरीन खान: जरीन खान ने भी अपने बॉलीवुड करियर की शुरूवात सलमान के साथ फिल्म 'वीर' से की थी। पहले 'वीर' कटरीना को ऑफर हुई थी लेकिन 
कटरीना के मना करने के बाद सलमान ने कटरीना जैसी दिखने वाली जरीन को लॉन्च किया था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Daisy Shah
2. डेजी शाह- डेजी को फिल्म 'जय हो में' सलमान ने लॉन्च किया था। उसके बाद डेजी 'हेट स्टोरी' और 'रेस-3' में भी नजर आई। यही नहीं डेजी सलमान के 'दबंग टूर' का भी हिस्सा हैं।

 

4 of 8
sonakshi sinha - फोटो : सोनाक्षी सिन्हा
3. सोनाक्षी सिन्हा: एक स्टार किड होने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा को सलमान ने फिल्म 'दबंग' से लॉन्च किया था। अब तक वह कई फिल्मे कर चुकी हैं और एक अच्छी एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित भी कर रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
अथिया शेट्टी
4. अथिया शेट्टी: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को सलमान ने फिल्म 'हिरो' से लॉन्च किया था। इस फिल्म को हिट करना के लिए सलमान ने अपनी आवाज में एक गाना भी गाया था लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
sneha ullal
5. स्नेहा उल्लालः स्नेहा उल्लाल देखने में बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी हैं और माना जाता है कि इसी वजह से सलमान ने उन्हें लॉन्च भी किया था। सलमान के साथ वह फिल्म 'लकी' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई और अब वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
sana khan
6. सना खान: 2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में सलमान ने सना को लॉन्च किया था। सना खान बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हालांकि इसके बाद उनका करियर भी ज्यादा लंबा नहीं रहा। 

 
विज्ञापन

8 of 8
कटरीना कैफ
7. कटरीना कैफ: 'भारत' में प्रियंका की जगह लेने वाली एक्ट्रेस कटरीना को सलमान ने ही इंडस्ट्री में एंट्री दिलवाई थी। कटरीना को आज भी सलमान फिल्मे दिलाने में लगे रहते हैं। कटरीना अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिलहाल वो तीन फिल्में कर रही हैं, जिन्हे दिलाने वाले और कोई नहीं खुद भाईजान हैं। हालांकि आज कटरीना इंडस्ट्री में एक कामयाब एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें