फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान फिर से बने मामा और कुशल पंजाबी ने की खुदकुशी, इस हफ्ते की ये हैं पांच बड़ी खबरें

Sun, 29 Dec 2019 01:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
top weekly news - फोटो : social media
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें छाई रहीं। सलमान खान फिर से मामा बन गए। उनकी बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। वहीं अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान रह गया। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 27 दिसंबर को यानी अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। सलमान परिवार के साथ अर्पिता और उनकी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। अर्पिता ने बेटी का नाम आयत रखा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Good Newwz - फोटो : social media
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'गुड न्यूज' इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। फिल्म 'गुड न्यूज' आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के मुद्दे पर आधारित एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म गुड न्यूज को तीन स्टार मिले हैं।

4 of 6
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26-27 दिसंबर रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सभी सदमे में रह गए। जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा और फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है लेकिन इसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन

5 of 6
Shyam and Mona Singh - फोटो : Instagram
अभिनेत्री मोना सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोना ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग 27 दिसंबर  को सात फेरे लिए। शादी के बाद मोना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' मोना सिंह के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की कौशल और आयुष्मान - फोटो : PTI
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 दिसंबर को हुआ। सभी पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किए गए। विजेताओं के अलावा समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर, अक्षय कुमार, दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर भी पहुंचे। विजेताओं को स्वर्ण और रजत कमल प्रदान किए गए हैं। दिव्या दत्ता ने इस समारोह को होस्ट किया। विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, निशाने पर होंगे घरवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें