फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान, अमिताभ से आमिर तक, इन 5 फिल्मों ने फैंस को बनाया 'अप्रैल फूल'

Tue, 02 Apr 2019 11:33 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Flop films 2018 - फोटो : social media
साल 2018 बड़ी फिल्मों के लिहाज से कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इस साल सलमान खान की फिल्म की भारत रिलीज हो रही है, लेकिन बीते साल इस मौके पर रिलीज हुई रेस 3 का हाल तो लोगों के जहन से अब तक नहीं उतरा है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही। ऐसा नहीं है कि बीता साल सिर्फ सलमान के लिए ही खराब था, आमिर-अमिताभ के साथ शाहरुख का हाल भी बहुत खराब था। हम आपको बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने 2018 में दर्शकों को अप्रैल फूल बनाया।
विज्ञापन

2 of 6
Namaste England
नमस्ते इंग्लैंड
यशराज की फिल्म इशकजादे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर और परणिती चोपड़ा की ये शानदार फिल्म थी। लेकिन साल 2018 में इस जोड़ी ने अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' की रीमेक फिल्म 'नमस्ते इग्लैंड' में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
race 3
रेस 3
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की यह फिल्म इस साल 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले रेस 3 काफी चर्चा में थीं। सलमान खान के फैंस सहित सिनेप्रेमी भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। शुरुआत में रेस 3 ने अच्छी-खासी कमाई की, लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होती गई। कहानी के लिहाज से रेस 3 इतनी कमजोर फिल्म थी कि यह फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुई। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था।

4 of 6
thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों में गिना जाता है, इसलिए रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी
विज्ञापन

5 of 6
Yamla Pagla Deewana Phir Se - फोटो : social media
यमला पगला दीवाना फिर से
2018 में एक बार फिर बड़े पर्दे पर देओल परिवार की वापसी हुई। 'यमला पगला दीवाना' और 'यमला पगला दीवाना 2' के बाद 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने हमारी मीठी यादों को कड़वा कर दिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zero - फोटो : instagram
जीरो
शाहरुख खान की पिछली फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसमें उन्होंने एक बौने का अलहदा किस्म का किरदार निभाया था। आनंद एल. राय निर्देशित इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें