फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए अजय देवगन, बाद में हुई थीं ब्लॉकबस्टर

Tue, 02 Apr 2019 11:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन
बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर अजय देवगन का आज जन्मदिन है। एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले अजय ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। एक समय ऐसा भी था जब फिल्में अजय देवगन के नाम से ही हिट हो जाती थीं। अजय देवगन की फिल्म का आज भी दर्शक दिल थामे इंतजार करते हैं। कई फिल्में ऐसी भी है जो अजय देवगन ने रिजेक्ट कर दी थी और बाद में उस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में अजय फिट बैठते हैं। आइए आज बात करते हैं उन्ही फिल्मों की जिसे अजय रिजेक्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Karan Arjun
'करण-अर्जुन' 

जीहां सलमान खान और शाहरुख खान की ये फिल्म आज भी सुपरहिट मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजय को फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान वाले रोल के लिए ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
darr
 'डर' 

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। फिल्म से शाहरुख खान रातों रात स्टार बन गए थे। लेकिन अगर अजय देवगन इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए होते तो शायद शाहरुख को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाता। बता दें फिल्म 'डर' में शाहरुख खान का रोल पहले अजय देवगन को ही ऑफर किया गया था। अजय उस वक्त किसी और फिल्म की शूटिंग में बिजी थे इसलिए वो ये फिल्म नहीं कर पाए।

4 of 6
Bajirao Mastani
'बाजीराव मस्तानी'

रणवीर सिंह जिस किरदार से फेमस हो गए वो रोल मिला था अजय देवगन को। हालांकि अजय को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद थी लेकिन डेट्स की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए और बाद में ये फिल्म मिली रणवीर सिंह को और सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 6
kkhh
'कुछ कुछ होता है'

'कुछ कुछ होता है' भी अजय देवगन को ऑफर की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल से शादी होते होते उन्हें शाहरूख को दे देना इतना त्याग अजय नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alauddin khilji
'पद्मावत'

पिछले साल आई संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह की सभी ने खूब तारीफ की लेकिन क्या आप जानते हैं पद्मावत में खिलजी का रोल रणवीर सिंह से पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन डेट नहीं होने की वजह से अजय खिलजी का रोल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें