सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन (पहले सोमवार) को इस फिल्म ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 59 करोड़ का कारोबार किया और महज दो दिनों में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वैसे 'टाइगर 3' के अलावा भी ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली। आइए जानते हैं...