रक्षा बंधन में जहां भाई अपने बहन की जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का वचन दे रहा होता है वहीं भाई दूज भाई बहन का ऐसा त्यौहार है जिसमें बहनें अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए पूजा करती हैं। दोनों ही त्यौहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक हैं। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें भाई बहन के बीच अटूट प्रेम देखने को मिला है। और, बड़े परदे के बड़े सितारों ने भाई बहन के किरदार निभाने में संकोच नहीं किया। आइए जानते हैं ऐसे 10 फिल्मी रिश्ते...
ईशान खट्टर - मृणाल ठाकुर
फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर भाई बहन के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने बलराम और मृणाल ठाकुर ने राधा की भूमिका निभाई है। भाई बहन के किरदारों में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। बलराम अपनी बहन राधा के बहुत करीब होता है। बलराम की अपने बड़े भाई मेजर राम से नहीं जमती है। वह अपनी बहन के ही करीब रहता है, उससे अपने दिल की सारी बात करता है, यहां तक कि बहन के साथ वह सुट्टा भी मारता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर 2023 को रिलीज हुई है।
विज्ञापन
3 of 11
रणदीप हुड्डा - ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणदीप हुड्डा - ऐश्वर्या राय बच्चन
कला निर्देशक से फिल्म निर्देशक बने उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरबजीत' सत्य घटना पर आधरित फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सरबजीत की बहन दलजीत कौर की भूमिका निभाई थी, जो अपने भाई सरबजीत को आजाद कराने और उसे भारत वापस लाने के लिए लड़ती है। वह हर संभव काम करती है और उम्मीद नहीं खोती है। इस फिल्म रणदीप हुड्डा ने सरबजीत की भूमिका निभाई थी, जिसे भारतीय जासूस समझकर सालों तक पाकिस्तान में कैदी बनाकर रखा गया था । यह फिल्म 20 मई 2016 को रीलिज हुई थी।
4 of 11
रणवीर सिंह - प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह - प्रियंका चोपड़ा
फिल्म ‘दिल धड़कने दो' में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ऑनस्क्रीन भाई-बहन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कबीर मेहरा और प्रियंका चोपड़ा ने आयशा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भाई बहन के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था। दोनों भाई एक दूसरे की समस्या का समाधान और अपने पिता के गुस्से से बचते हुए एक दूसरे की कैसे मदद करते हैं, इस चीज को फिल्म में बड़ी खूबसूरती के साथ दिखया गया है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2015 को रिलीज हुई थी।
कंगना रणौत - चिन्मय
फिल्म 'क्वीन' में भले ही कंगना रणौत की अपनी एक अलग जर्नी दिखाई गई हो, लेकिन इस फिल्म में भाई और बहन का सीन दर्शकों को काफी आकर्षित करता है। कंगना ने यहां रानी मेहरा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके छोटे भाई चिंटू की भूमिका चिन्मय ने निभाई थी। चिंटू अपनी बहन रानी का बहुत ख्याल रखता रखता है। अपनी बहन के प्रति उनके मन से सुरक्षात्मक भावना है। कोई भी अगर रानी को छेड़ने की कोशिश करता तो वह उसकी पिटाई कर देता। फिल्म में चिंटू और रानी के बीच बेहद प्यारा भाई-बहन का रिश्ता दिखाया गया था। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई थी।
फरहान अख्तर - दिव्या दत्ता
फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग' में दिखाया गया है कि कैसे एक बहन अपने भाई को एथलीट बनने में मदद करती है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी बहन इसरी कौर की भूमिका दिव्या दत्ता ने निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उसकी बहन अपने भाई को एथलीट बनाने में मदद करने के लिए बलिदान और संघर्ष करती है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 जुलाई 2013 को रिलीज हुई थी।
ऋतिक रोशन - कनिका तिवारी
फिल्म 'अग्निपथ' में भाई बहन के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी और उनकी बहन शिक्षा की भूमिका कनिका तिवारी ने निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई जिसे वर्षों तक अपनी बहन से दूर रखा गया, वह विकट परिस्थितियों में फिर से उससे जुड़ जाता है। भले ही उसे उससे मिलने की अनुमति नहीं है, फिर भी वह हर साल उसके जन्मदिन पर शुभकामनाएं और केक भेजता है लेकिन जब शिक्षा को अपने भाई के बारे में पता चलता है तो वह उससे मिलती है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी।
8 of 11
जेनीलिया डिसूजा- प्रतीक बब्बर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जेनीलिया डिसूजा- प्रतीक बब्बर
अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी फिल्म ' 'जाने तू... या जाने ना' में भाई बहन की केमिस्ट्री और उनके लड़ने-झगड़ने को दिखाया गया था। फिल्म में भले ही भाई बहन बात - बात पर एक दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन उनके बीच प्यार भी है। इस फिल्म में जेनीलिया डिसूजा ने अदिति और प्रतीक बब्बर ने अमित की भूमिका निभाई थी। अमित ही अपनी बहन अदिति को एहसास दिलाता है कि वह जय (इमरान खान) से प्यार करती है और उसे उससे शादी करनी चाहिए क्योंकि वह उसके लिए बिल्कुल सही है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और मंसूर खान ने किया था और यह फिल्म 4 जुलाई 2008 को रिलीज हुई थी।
9 of 11
शाहरुख खान - ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान - ऐश्वर्या राय
मंसूर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई बहन की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मैक्स और ऐश्वर्या राय ने शर्ली की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसी भाई की भूमिका निभाई थी जो अपनी बहन को कभी दुखी नहीं देख सकता था। वह अपनी बहन को खुश और सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी कर सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन भाई-बहन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया। यह फिल्म 9 जून 2000 को रिलीज हुई थी।
10 of 11
अरबाज खान - काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरबाज खान - काजोल
फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में अरबाज खान ने एक ऐसे भाई विशाल की भूमिका निभाई थी जो अपनी बहन मुस्कान का बहुत ख्याल रखता है। इस फिल्म में मुस्कान की भूमिका काजोल ने निभाई थी। विशाल अपनी बहन मुस्कान को लेकर इतना पजेसिव है कि उसके डर से उनकी बहन के करीब कोई आने की कोशिश नहीं करता है। सोहेल खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 मार्च 1998 को रिलीज हुई थी।
देव आनंद - जीनत अमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देव आनंद - जीनत अमान
देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में भाई बहन के अटूट रिश्ते की सुंदरता को पर्दे पर बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया था। इस फिल्म में देव आनंद ने प्रशांत जायसवाल की भूमिका निभाई थी जो अपनी बहन जसबीर जायसवाल को ढूंढ कर उसे घर वापस लाने की कोशिश करता है। इस दौरान कई मुश्किलें आती हैं लेकिन प्रशांत समझदारी धैर्य का परिचय देता है। यह कहानी भावुक करती है। इस फिल्म का गीत 'फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है' गीत आज भी काफी लोकप्रिय है। यह गीत भाई बहन के अटूट बंधन को व्यक्त करता है। इस फिल्म में जसबीर जायसवाल की भूमिका जीनत अमान ने निभाई थी। यह फिल्म 14 जनवरी 1971 को रिलीज हुई थी।