Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
कटरीना ने आगे कहा- 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और अली को कहा कि यह अब तक सबसे अच्छी कहानी है जो अब तक पढ़ी है। मुझे रोल पसंद आया और मैंने हां कह दी।' कटरीना के यह कहते ही सलमान ने तुरंत कहा- 'प्रियंका, थैंक यू।' सलमान के इस जवाब से इतना तो हिंट जरूर मिला कि सलमान कटरीना के इस फिल्म को करने से काफी खुश हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा कर लेने के बाद खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने कई इवेंट के दौरान प्रियंका पर तंज कसते हुए नजर आए थे।