salman khan
- फोटो : file photo
नतीजा ये हुआ है कि न सिर्फ सलमान अब अपनी अंडर प्रोडक्शन फिल्म भारत के बजट में कटौती कर रहे हैं बल्कि अपनी ब्रांड वैल्यू ठीक करने के लिए भी तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। अपनी बर्थडे पार्टी में तमाम भूले बिसरे दोस्तों को बुलाकर सलमान ने ये जाहिर किया कि वह यारों के यार हैं। वहीं, अपनी क्रिसमस पार्टी में दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ डांस करके सलमान ने ये भी जताने की कोशिश की कि अब उनके घर में सब कुछ ठीक-ठाक हो चुका है।