बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जो फिल्मों के अलावा एक और खास वजह से चर्चा में रहते हैं। ये खास वजह उनकी शादी है। जी हां, बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो शादी की सही उम्र माने जाने वाले पड़ाव को पार कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। इस लिस्ट में अभिनेता ही नहीं अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। वहीं फैंस लंबे समय से अपने पसंदीदा कलाकार की शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ सितारे हैं कि जिन्होंने अभी तक शादी करने के बारे में कोई विचार नहीं किया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।