फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने रोकी 'रेस 3' की शूटिंग, इनके कहने पर घर से निकलना किया बंद

Thu, 11 Jan 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सलमान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग चल रही है। लेकिन उस वक्त अचानक शूटिंग रोकनी पड़ी जब हाथ में हथियार लेकर कुछ लोग गुड़गांव फिल्मसिटी में घुस गए। ये हथियारबंद लोग कहने लगे कि वो सलमान को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान
सलमान को दर्जन भर पुलिस की सुरक्षा में फिल्मसिटी से बाहर निकाला गया। शूटिंग छोड़कर सलमान तुरंत अपने ब्रांद्रा स्थित घर पर आ गए। बता दें कि साल 1998 में सलमान ने जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। उसी के चलते बिश्नोई समाज की नाराजगी चल रही है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
इसी को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने की धमकी दी। उसने कहा, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना, लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।' 

पढ़ें- Bigg Boss 11: महिलाओं के कपड़ों के साथ कुछ ऐसा करता है ये कंटेस्टेंट, सुनकर आ जाएगी शर्म

4 of 6
सलमान खान
लॉरेंस पर हत्या, अवैध वसूली, रंगदारी और फायरिंग के कई मामले कई राज्यों में चल रहे हैं। बता दें कि जैसे ही पुलिस को पता चला कि सलमान पर हमला होने वाला है वो तुरंत 'रेस 3' की शूटिंग स्पॉट पर पहुंच गई। उन्होंने सलमान और डायरेक्टर रमेश तौरानी को बताया कि सलमान की जान को खतरा है।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
पुलिस सलमान को सुरक्षित बाहर लेकर आई। साथ ही सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सलमान से ये भी कहा है कि वो कुछ दिनों के लिए लाइम लाइट से दूर रहें और सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर भी ना शेयर करें। पुलिस ने सड़क पर साइकिल चलाने को भी मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान
पुलिस ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को अक्सर बिना सिक्योरिटी के देखा जाता है। यहां तक कि उनके साथ शेरा भी नहीं होता है। ऐसे में सलमान को अकेला पाकर उनपर कोई भी हमला कर सकता है। इसलिए उन्हें सिक्योरिटी के साथ चलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें