फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग-3' के सेट से एक और तस्वीर आई सामने, दमदार लुक में दिखे सलमान खान

Tue, 02 Apr 2019 08:03 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
सलमान खान ने 1 अप्रैल से फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग के अभिनेता के जन्मस्थान इंदौर की कुछ खास लोकेशन पर हो रही है। अब शूटिंग सेट एक फिल्म जुड़ी एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें चुलबुल पांडे एक सीन शूट करते दिख रहे हैं। इससे पहले सलमान ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी तब दी थी जब वह अपने छोटे भाई अरबाज खान के साथ इंदौर जा रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter
फिल्म से जुड़ी इस तस्वीर की बात करें तो सलमान एक बार फिर अपने चुलबुल पांडे स्टाइल में दिख रहे हैं। तस्वीर में वह एक घाट पर नजर आ रहे हैं जहां कुछ बच्चे पानी में कूदते दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म से जुड़ी कुछ लोकेशन और निर्देशक प्रभुदेवा की तस्वीरें सामने आ ई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट करने रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की।

Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazSkhan pic.twitter.com/JO9pH1X7Rf

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 31, 2019

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडव में 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। प्रभु देवा बीते शनिवार की रात ही यहां पहुंच गए थे। सुबह उठकर वह महेश्वर घाट पहुंचे और शूटिंग की लोकेशन की तलाश की। खबर है कि महेश्वर के नर्मदा तट पर फिल्म की शूटिंग होनी है। इसमें अहिल्या किला परिसर भी शामिल है जहां 1 से 7 अप्रैल तक फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
प्रभु देवा ने महेश्वर के अलावा फिल्म की शूटिंग के लिए मांडव को भी चुना है। इस संदर्भ में उन्होंने वहां के थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। इन जगहों पर फिल्माए गए सीन के लिए सलमान, अरबाज, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज पाहवा भी यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह इंदौर के किसी होटल में ठहरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें