फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ईद पर सलमान के घर पर होगा ट्रिपल धमाका, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 15 May 2019 03:28 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
bharat
इस साल की ईद वाकई धमाकेदार होने वाली है। दिल्ली में नई सरकार बन चुकी होगी। सिनेमा के सुल्तान की फिल्म भारत सिनेमाघरों में सज चुकी होगी और, भारतीय क्रिकेट टीम भी वर्ल्डकप में अपने पहले मुकाबले के लिए दास्ताने, पैड कस चुकी होगी। सलमान खान के घर में इस बार ईद पर बड़े जश्न की तैयारी है। सब दोस्त यार मिलकर क्रिकेट मैच भी देखेंगे और भारत की कामयाबी का जलसा भी मनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भारत - फोटो : instagram
जी हां, फिल्म भारत की रिलीज के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप में पहला मैच होने की खबर आने से सलमान की पूरी टीम बहुत उत्साहित है। निर्देशक अली अब्बास ज़फर कहते हैं, ‘भारत की टीम खेलेगी और पहला मैच पक्का जीतेगी। हमारी फिल्म भी सिनेमाघरों में सजेगी और धमाल करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
bharat
निर्देशक अली अब्बास ज़फर कहते हैं कि जून का महीना मनोरंजन के लिए यह बिल्कुल सही समय होता है। हालांकि, जब हमने भारत की रिलीज का दिन तय किया था  तब तक विश्व कप का शेड्यूल घोषित नहीं आया था। लेकिन ये बढ़िया है कि इस बार ईद पर सबको तरह तरह की मुबारकबाद मिलने वाली है।’

4 of 5
team india
क्रिकेट वर्ल्ड कप में 5 जून को भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से होगा।  इसके बाद 9 जून को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। फिर भारत का तीसरा मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड से होगा। यानी की भारत की रिलीज के साथ साथ ही वर्ल्ड कप धमाल जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
निर्देशक अली अब्बास ज़फर कहते हैं कि एक की कामयाबी का मूड दूसरे के लिए हैंग ओवर का काम करेगा और उस हैंगओवर को बनाए रखने के लिए लोग मैच भी देखेंगे और फिल्म भी। दक्षिण कोरिया की फिल्म ओड टू माई फादर की रीमेक भारत में सलमान के अलावा तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें