बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ हिट होकर गुमनाम हुए तो कुछ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक एक्टर है चेतन राव। चेतन सलमान खान की फिल्म भारत, वेब सीरिज दिल्ली क्राइम्स में राजेश तेलंग के साथ नजर आ चुके हैं।