फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक पर एक महीने बाद क्यों आया सलमान खान का बयान, ये है वजह

Fri, 22 Mar 2019 03:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पहला तो यह है कि इस साल ईद पर उनकी फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। दूसरा उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म नोटबुक 29 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म नोटबुक शिक्षा और कश्मीर जैसे अहम मुद्दे पर प्रकाश डालेगी। बीते दिनों सलमान खान ने इंटरव्यू में फिल्म नोटबुक के बारे में बात की। ऐसे में जब कश्मीर की बात आई तो पुलवामा अटैक पर भी वह पहली बार खुलकर बोलते नजर आए। 

विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan Zaheer Iqbal - फोटो : twitter
इससे पहले आपको बता दें कि पुलवामा अटैक को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। सलमान ने इस हमले पर अपनी राय रखते हुए कहा 'फिल्म नोटबुक की कहानी कश्मीर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है, इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे कश्मीर के नौजवानों के हाथों में उन्हें उकसाकर बंदूकें पकड़ा दी जाती हैं, अंत में वह इसे छोड़ते भी दिखेंगे, बच्चों के लिए शैक्षिक होना बहुत ही जरूरी है, लेकिन शिक्षा का आधार बेहद सटीक होना भी आवश्यक है, पुलवामा अटैक के हमलावर ने भी ट्रेनिंग ली थी, लेकिन उसकी शिक्षा गलत थी, ऐसे में पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
notebook - फोटो : file
वहीं, बात करे फिल्म नोटबुक की तो बता दें कि इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इस फिल्म से सलमान दो नए चेहरे प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लांच करने जा रहे हैं। प्रनूतन अभिनेता मोहनिश बहल की बेटी हैं। गौरतलब है कि होली वाले दिन (21 मार्च) सलमान खान ने ट्वीट किया था कि वह आगामी लोक सभा चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

4 of 5
salman khan - फोटो : FIle
इससे पहले सलमान ने पीएम मोदी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा था 'हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और वोट डालना हर देशवासी का कर्तव्य है, ऐसे में मेरी अपील है कि देश का हर मतदाता अपना वोट जरूर डाले।' खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस भी सलमान खान को लोक सभा चुनाव में इंदौर से उतारने की फिराक में थी।

Contrary to the rumours I am not contesting elections nor campaigning for any political party..

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2019

 

We are a democracy and it is every Indian's right to vote. I urge every eligible Indian to exercise your right and  participate in making the Government. https://t.co/WsTdJ3w84O

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2019
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : file
बता दें कि सलमान खान ने गुरुवार होली वाले दिन दोपहर तीन बजे ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।' इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी सलमान खान इस लोक सभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। लेकिन 'दबंग खान' ने ट्वीट कर इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें