फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर अमिताभ बच्चन के बारे में सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, गिना डालीं उनकी फ्लॉप फिल्में

Mon, 06 Aug 2018 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं । आज यानी 6 अगस्त को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया । इसके लिए सलमान खान ने एक बहुत बड़ा इवेंट ऑर्गनाइज किया था । यहां सलमान के अलावा आयुष शर्मा, उनकी पत्नी अर्पिता खान और वरीना हुसैन मौजूद थीं । 
विज्ञापन

2 of 5
लवरात्रि
ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है । इस मौके पर आयुष ने सलमान खान के बारे में कहा, 'मैंने भाई से बहुत कुछ सीखा है । उन बातों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा । अर्पिता ने जब ट्रेलर देखा तो वो बहुत इमोशनल हाे गई थी।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
सलमान ने इस फिल्म से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया । सलमान कहते हैं, 'आयुष ने करीब 10 फिल्मों की स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी थी । फिर इसे ये पसंद आई । इसने आधी स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही हां कर दिया था ।' कहा जा रहा था कि सलमान ने फिल्म में कैमियो किया है । लेकिन सलमान ने साफ कहा कि उन्होंने फिल्म में सिर्फ आवाज दी है ।



 

4 of 5
सलमान खान
सलमान, आयुष के स्ट्रगल के बारे में कहते हैं, 'स्ट्रगल सबकी लाइफ में होता है । आज तो फिर भी एक्टर्स को सपोर्ट मिल जाता है । जब अमिताभ सर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्होंने भी काफी फ्लॉप फिल्में दी थीं । बच्चन सर को तो करीब 30 फिल्मों के बाद हिट फिल्म मिली थी जंजीर ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लवरात्रि
'मेरी तो 170 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी फ्लॉप होती है तो मैं क्या बोलूं । मैं आयुष को तो यही बोलूंगा कि मेरी एक भी क्वालिटी अपने अंदर मत आने देना क्योंकि मेरी बहन की शादी तुझसे हुई है । मैं यही चाहूंगा कि आयुष हमेशा टाइम से सेट पर पहुंचे । सबकी रिस्पेक्ट करे और तरक्की करे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें