फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Video: अभिनेता के साथ सेल्फी ले रहा था फैन, भाईजान ने छीन लिया मोबाइल

Tue, 28 Jan 2020 05:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सलमान अक्सर किसी न किसी की मदद करते रहते हैं और सबके चहेते बन जाते हैं। लेकिन ये बात तो सभी अच्छे से जानते हैं कि सलमान खान का दिल जितना बड़ा है, दिमाग उतना ही गर्म। यानी सलमान खान के गुस्से से तो सभी वाकिफ है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक फैन सलमान के गुस्से का शिकार हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
दरअसल, वीडियो में सलमान एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं । इस दौरान सफेद शर्ट पहने एक फैन दूर से ही उनकी तस्वीर क्लिक करने लगता है । सलमान को ये देखकर गुस्सा आता है और वो उस फैन के हाथ से फोन खींच लेते हैं और अपने गार्ड के साथ आगे बढ़ जाते हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है । ये भी गोवा एयरपोर्ट का ही है । इस वीडियो में दिख रहा है कि सलमान से एक महिला फोटो क्लिक करने की बात कहती है। लेकिन सलमान खान आगे बढ़ने लगते हैं और वह महिला भी उनके साथ-साथ चलने लगती है । तभी सलमान खान उस महिला से टकरा जाते हैं और गुस्से का रिएक्शन देते हुए जाने लगते हैं। हालांकि सलमान खान के सामने एक बच्ची आ जाती है और वह सेल्फी के लिए राजी हो जाते हैं।
 
 
 

4 of 5
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने ऐसी हरकत की हो। पिछले साल सलमान सड़क पर साइकिल चला रहे थे। इस दौरान एक शख्स उनकी फोटो खींचने लगा था । तब सलमान ने उसका फोन छीन लिया था । उस शख्स ने सलमान के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी । वो शख्स एक पत्रकार था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
बता दें कि सलमान ने अब अपनी अगली फिल्म 'राधे' की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुडा और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे । फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे । 
 

फिट होने से पहले ऐसे दिखती थीं सारा अली खान, पुराना वीडियो देख फैंस को भी नहीं आ रहा यकीन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें