फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को शहंशाह बनाने में है इस शख्स का हाथ, 47 साल से दे रहा साथ

Tue, 28 Jan 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan with Deepak Sawant - फोटो : twitter
सितारों के साथ कई लोग साए की तरह रहते हैं। इन लोगों में बॉडीगार्ड, मेकअप आर्टिस्ट और ड्राइवर शामिल हैं। लंबे वक्त तक काम करने के बाद इन लोगों से सितारों के साथ रिश्ते मजबूत हो जाते हैं। यहां तक कि वो इन्हें अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मेकअप मैन दीपक सावंत (Deepak Sawant) के साथ काम करते हुए 47 साल पूरे किए। इस खास मौके पर बिग बी ने तस्वीर साझा करते हुए अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan with Deepak - फोटो : twitter
इस तस्वीर में बिग बी दीपक सावंत के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा-  'दीपक 47 साल से मेरा मेकअप मैन है। अपनी कमाई से उन्होंने मराठी और भोजपुरी फिल्में बनाईं। पत्नी के लिए एक छोटा रूम पार्लर शुरू किया। आज इस पार्लर को 40 साल हो चुके हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने आगे लिखा- 'तीन स्टोरी बिल्डिंग में 40 से ज्यादा कर्मचारी हैं। मेरे मेकअप वर्क से उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है।' दीपक सावंत ने बिग बी के साथ 47 साल से हैं। इन दोनों ने काम करने की शुरुआत 1973 में की थी। दीपक बिग बी के मेकअप और हेयर स्टाइलिश हैै। इन दोनों के बॉन्ड का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दीपक की फिल्म में अमिताभ ने तबीयत ठीक न होने के बावजूद काम किया था।

4 of 5
Ayushmann Khurrana,Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai
बिग बी की झोली में इस वक्त कई फिल्में हैं। जिसमें 'झुंड','चेहरे' और 'गुलाबो' सिताबो है। 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों में बिग बी बुुजुर्ग में दिख रहे हैं। तस्वीर में उनका मेकअप इतना जबरदस्त है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
पहले अमिताभ की 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज डेट को लेकर टकराव की स्थिति देखी जा रही थी। अब 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं के अनुरोध पर 'चेहरे' की रिलीज डेट का आगे खिसका दिया गया है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल को दस्तक देने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं 'गुलाबो सिताबो' तय तारीख 17 अप्रैल को ही रिलीज होगी।

भारत पहुंचे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के बीयर ग्रिल्स, पीएम मोदी के बाद इस अभिनेता का मिला साथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें