आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता को गोद लेने की कहानी भी दिल छू लेने वाली है। साल 1981 में सलीम खान ने जब हेलन से दूसरी शादी की तो उन्हें कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद दोनों ने सोचा कि क्यों न एक बच्ची को गोद लिया जाए। इस तरह सलमान खान के परिवार में अर्पिता आईं। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े सलमान खान हैं। उनके बाद अरबाज खान, फिर सोहेल खान और फिर अलविरा अग्निहोत्री और फिर अर्पिता खान शर्मा सबसे छोटी हैं। सलमान का पूरा परिवार फिल्मी बैकग्राउंड से है, लेकिन अर्पिता फिल्मों से काफी दूर हैं। हालांकि वह भविष्य में फिल्म प्रोडक्शन में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।