फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के घर बिराजे गणपति बप्पा, बहन अर्पिता संग परिवार ने किया स्वागत

Sat, 22 Aug 2020 06:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान के घर पधारे गणपति - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। हालांकि कोरोना काल होने की वजह से इस बार वैसी रौनक तो नहीं है लेकिन भगवान के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आई है। अभिनेता सलमान खान के घर हर साल की तरह इस साल भी गणपति बिराजे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान के घर पधारे गणपति - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की बहन अर्पिता, भगवान गणेश की मूर्ति लेकर भाई सोहेल खान के घर पहुंचीं। इस दौरान अर्पिता ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना था और मास्क लगाया हुआ था। गणपति की मूर्ति को संभाले हुए वो गोद में लिए नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
गणपति बप्पा की मूर्ति जब गाड़ी से लाई गई तो पहले अर्पिता ने उनकी पूजा की। धूप, अगरबत्ती दिखाकर उन्होंने नारियल फोड़ा। अर्पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी बप्पा का स्वागत करते दिखे। सभी ने कोरोना के कहर की वजह से मास्क लगा रखे थे। 

4 of 5
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता के साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी थीं। सोहेल खान और हेलेन भी गणपति का स्वागत करते दिखे। बता दें कि सलमान का परिवार ईद, दिवाली सहित हर त्योहार धूमधाम से मनाता है। किसी भी त्योहार के मौके पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। बीते दिनों वो शो का प्रोमो शूट करने के दौरान स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फार्महाउस पर भी बिग बॉस का एक टीजर शूट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें