फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज से पहले ही स्टार बने सलमान खान के जीजा, वीडियो देख यकीन नहीं कर पाएंगे

Tue, 20 Mar 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयुष शर्मा
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले सलमान ने आयुष की डेब्यू फिल्म का पोस्टर और नाम रिलीज किया था। 'लवरात्रि' में आयुष के साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
आयुष शर्मा
हाल ही में आयुष अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे। यहां आयुष को देखते ही सेट पर मौजूद लोगों ने घेर लिया। फिर एक के बाद एक फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे। आयुष पहली बार अपनी फैन फॉलोइंग देखकर काफी खुश लगे।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष शर्मा
आयुष का एक वीडियो को पत्नी अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद के प्रेम, उत्साह और मस्ती को याद कर रही हूं। इस वीडियो को देख कर अभिभूत हूं।'
 

4 of 6
आयुष शर्मा
सलमान के जीजा की अभी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वो दिन दूर नहीं जब आयुष, सलमान खान को टक्कर देते दिखेंगे। बता दें कि आयुष की फिल्म की शूटिंग सलमान की देख-रेख में हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
aayush sharma
आयुष ने बड़ौदा में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब अहमदाबाद में शूटिंग चल रही है। 'लवरात्रि' की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान भी गेस्ट अपीयरेंस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष शर्मा
पहले सलमान गेस्ट अपीयरेंस देने के लिए राजी नहीं थे लेकिन बाद में अपने करीबियों की सलाह पर वो तैयार हो गए। सलमान और अर्पिता आयुष की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। जब सलमान किसी को एक्टर बनाने की सोच लें तो वो कामयाब जरूर होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें