फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बहन अर्पिता पति आयुष शर्मा के साथ यूं प्यार में डूबी आईं नजर, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 05:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : instagram
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की तरह ही उनके परिवार वाले भी हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। खासकर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पर लोगों की नजर बनी रहती है। इसी बीच अर्पिता की एक और तस्वीर इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने पति आयुष शर्मा के साथ बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आयुष शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो अपनी पत्नी अर्पिता के साथ बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह प्यार भरा अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। देखते ही देखते आयुष की यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आयुष शर्मा शर्टलेस हैं तो वहीं अर्पिता का भी बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। आयुष ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा मुझे ही ढूंढती रहती हैं अर्पिता।’ इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर फैंस ने हैरानी वाली प्रतिक्रिया जरूर दी लेकिन वो जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
 

4 of 5
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोई कह रहा है कि अर्पिता और आयुष के प्यार को नजर न लगने तो कोई दोनों के स्वैग को पसंद कर रहा हैं। इस फोटो पर करीब 70 हजार लाइक्स आ चुके हैं। याद दिला दें कि इससे पहले आयुष ने अर्पिता की भी दो फोटोज शेयर की थीं, उस वक्त भी अर्पिता सुर्खियों में आ गई थीं। आयुष और अर्पिता अक्सर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात आयुष के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। फिल्म में अपने लुक के लिए आयुष ने जिम में खूब मेहनत की है। इस फिल्म में आयुष के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म में एक सिख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें