फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई

Mon, 07 Aug 2017 10:48 AM IST
विजय जैन amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
अलवीरा खान
 सलमान, अरबाज और सोहेल तीनों भाई फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। तीनों अपना-अपना काम बखूबी कर रहे हैं। हालांकि सलमान जैसा स्टारडम नहीं मिल पाया फिर भी अरबाज और सोहेल का अपना रुतबा है। लेकिन आज हम आपको इन तीनों भाइयों नहीं बल्कि इनकी बहन अलवीरा खान के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
अलवीरा खान
तीनों खान भाई के बारे में तो अक्सर मीडिया में कोई ना कोई खबर आती रहती है। लेकिन उनकी बहन अलवीरा हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं। जबकि खान भाई की एडॉप्टेड बहन अर्पिता खान किसी ना किसी इवेंट में नजर आ ही जाती हैं। अब तो उनका बेटा आहिल भी लाइम लाइट में रहता है।

पढ़ें- इंटीमेट सीन में ज्यादा एक्सपोज करने को कह रहे थे मेकर्स, हीरोइन ने उठाया ऐसा कदम हैरान हो गए सभी
विज्ञापन

3 of 8
अलवीरा खान
अलवीरा खान ना अपने बच्चों और ना ही अपने पति अतुल अग्निहोत्री की वजह से चर्चा में आईं। अतुल खुद एक एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसके बावजूद अलवीरा फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक से दूर रहीं। अलविरा एक सक्सेसफुल कॉस्ट्यूम डिजायनर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा

4 of 8
अलवीरा खान
47 साल की अलवीरा ने बहुत छोटी उम्र से ही कॉस्ट्यूम डिजायन करना शुरू कर दिए थे। वो अपने भाई सलमान खान के लिए भी कॉस्ट्यूम बनाती हैं। कई बड़े सितारे उनके कस्टमर हैं। अलविरा अपने भाइयों के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अलवीरा खान
उन्होंने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। अलवीरा शुरू से एक डिजायनर ही बनना चाहती थीं। अलविरा का AHAKZAI नाम से एक मल्टी डिजायनर स्टोर है। इस स्टोर में कोलकाता, दिल्ली और मुंबई के कॉस्ट्यूम का कलेक्शन रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
अलवीरा खान
अपने इस ब्रांड से अलवीरा करोड़ों रुपए कमाती हैं। अलविरा ने फिल्म 'सुल्तान' के कॉस्ट्यूम डिजायन किए थे। जिसके लिए उन्हें स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला था। अलवीरा ने फिल्म 'ओ तेरी' प्रोड्यूस की थी। इसके अलावा उन्होंने 'किस किस को प्यार करूं' और 'बॉडीगार्ड' भी प्रोड्यूस की थी।
विज्ञापन

7 of 8
अलवीरा खान
अलवीरा और अतुल के दो बच्चे अलिजेह और अयान हैं। अतुल और अलवीरा ने 1995 में शादी की थी। अलविरा भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हों लेकिन वो पार्टियों की शान होती हैं। अलवीरा जिस पार्टी में जाती हैं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अलवीरा खान
सोशल मीडिया पर अलवीरा की बहुत सी फोटो और वीडियो हैं। अतुल पत्नी अलविरा को उनके हर काम में सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा अलवीरा के भाई भी उनका साथ देते हैं। अलवीरा वर्किंग वुमेन के साथ एक अच्छी मां भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें