फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Spl: रील लाइफ के ये भाई-बहन हैं सबसे 'कूल', ट्रेंड से हटकर निभाया किरदार

Mon, 07 Aug 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
'बंधा हुआ एक धागे में, भाई बहन का त्योहार...' रफी साहब भाई-बहन के रिश्ते को एक धागे में पिरो गए लेकिन आज की फिल्मों पर नजर डालें तो इस धागे के बिना ही भाई-बहन का प्यार स्क्रीन पर दिखता है। अब जरूरी नहीं कि फिल्मों में बहन भाई की कलाई पर राखी ही बांधें, अब वो साथ में घूमते हैं, मस्ती करते हैं। हमारी हिंदी फिल्मों ने भी भाई-बहन के मॉडर्न होते रिश्ते को बड़ी ही खूबसबरती से पर्दे पर उतारा है। एक नजर ऐसी ही कुछ फिल्मों पर-
विज्ञापन

2 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
'हरे रामा हरे कृष्णा ने बदली सोच'

ये बॉलीवुड की पहली फिल्म कही जा सकती है जिसने बहन को सूट-साड़ी के पारंपरिक कपड़ों से अलग दिखाया। जीनत अमान ने इस फिल्म में हिप्पियों वाले कपड़े पहने हैं। उनके भाई का रोल देव आनंद ने निभाया था।

पढ़ें- Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन
विज्ञापन

3 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
​'जोश फिल्म के वो कूल भाई-बहन'

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म ने युवाओं को बताया कि एक भाई-बहन का रिश्ता कितना कूल हो सकता है। शाहरुख और ऐश्वर्या की शरारतों और एक-दूसरे के लिए प्यार ने सभी का दिल जीत लिया। इस रिश्ते में बेपरवाह भी हुआ जा सकता है, ये इसी फिल्म ने सिखाया है।

पढ़ें - बिना डायलॉग बोले 5 लाख रुपए कमाता है 'भाबी जी' का रिक्‍शे वाला, हप्पू सिंह की फीस होश उड़ा देगी

4 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
​'दिल धड़कने दो में शेयर किए सीक्रेट्स'

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर बारिकी से बात करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि जो बातें आप मां-बाप से कहने में झिझकते हैं, वो अपने भाई-बहन के सामने बोल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
'जानें तू... या जानें ना ने दिखाई रिश्ते की मजबूती'

वैसे तो ये फिल्म लव-स्टोरी थी लेकिन भाई-बहन के मॉडर्न होते रिश्ते पर भी इसने रोशनी डाली थी। जेनेलिया डिसूजा और प्रतीक बब्बर ने बड़े ही सरल अंदाज में ये दिखा दिया कि कभी-कभी दूसरों के आ जानें से हम इस रिश्ते को भूल जाते हैं लेकिन यही वो रिश्ता है जो हर वक्त आपके पीछे मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षा बंधन स्पेशल
'बम बम बोले का वो अनोखा रिश्ता'

ये भाई-बहन के रिश्ते पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। हम अक्सर अपने भाई-बहन के लिए मां-बाप से बाते छिपातें हैं ताकि उन्हें डांट न खानी पड़े। ऐसा ही कुछ इस फिल्म में दरशील साफारी और जिया वस्तानी ने भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें