फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Trailer: व्यूज के मामले में 'सिकंदर' नहीं बन सकी सलमान की फिल्म, टॉप 10 में कौन से नंबर पर मिली जगह

Mon, 24 Mar 2025 06:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Trailer Views in 24 Hours: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को व्यूज के मामले में कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर 24 घंटे के व्यूज  के मामले में कौन से स्थान पर है।
विज्ञापन
1 of 11
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
सलमान खान की बहुप्रीतिक्षित फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। 23 मार्च 2025 को लॉन्च हुए इस ट्रेलर तो भाईजान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में कितने व्यूज बटोरे हैं। साथ ही, यह भी जानते हैं कि एक दिन में कौन से 10 ट्रेलर ने सबसे ज्यादा व्यूज अपने नाम किए हैं...
Plastic Surgery: अवनीत से लेकर मल्लिका तक इन अभिनेत्रियों पर लगे प्लास्टिक सर्जरी कराने के इल्जाम, जानें सच
विज्ञापन

2 of 11
सलार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सलार
प्रभास की 'सलार' का ट्रेलर इस लिस्ट में शीर्ष पर है। साल 2023 में रिलीज हुए इस ट्रेलर ने 11.3 करोड़ व्यूज के साथ रिकॉर्ड बनाया था। इसमें प्रभास का खतरनाक एक्शन और डायरेक्टर प्रशांत नील का दमदार निर्देशन देखने को मिला था। इस फिल्म का दूसरा भाग भी रिलीज होने वाला है।
Ritwik Bhowmik: ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ का किरदार था चुनौतीपूर्ण, ऋत्विक भौमिक ने बताया कैसे की तैयारी
विज्ञापन

3 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केजीएफ चैप्टर 2
यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का ट्रेलर दूसरे नंबर पर है। 2022 में आए इस ट्रेलर को 10.6 करोड़ व्यूज मिले थे। फिल्म की कहानी और यश का रॉकी भाई अवतार दर्शकों को बहुत पसंद आया था। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।   

4 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर ने भी रिलीज के बाद जमकर धमाल मचाया था। इसने 24 घंटे में 10.4 करोड़ व्यूज बटोरे थे।
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
आदिपुरुष 
प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष' भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2023 में रिलीज हुए इस ट्रेलर को आठ करोड़ 50 लाख व्यूज मिले थे। रामायण पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर ने अपनी भव्यता से सबको प्रभावित किया था। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थीं। 
विज्ञापन

6 of 11
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
एनिमल
रणबीर कपूर की 'एनिमल' के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 2023 में रिलीज इस ट्रेलर को सात करोड़ 40 लाख व्यूज मिले थे। संदीप रेड्डी वांगा की बोल्ड कहानी और रणबीर का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था।  
विज्ञापन

7 of 11
डंकी - फोटो : यूट्यूब
डंकी
शाहरुख खान की 'डंकी' के ट्रेलर को भी यूट्यूब पर जमकर देखा गया था। यह ट्रेलर साल 2023 में आया था। यूट्यूब पर इसे पांच करोड़ 50 लाख व्यूज मिले थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल कहानी लेकर आई थी, जिसे दर्शकों ने सराहा था।  

8 of 11
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया
राधेश्याम
इस लिस्ट में प्रभास की एक और भी 'राधेश्याम' भी शामिल है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी नजर आई थीं। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी दर्शकों में  गजब का उत्साह देखने को मिला था। इसे 24 घंटे में पांच करोड़ 70 लाख व्यूज मिले थे।

9 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान
शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी थी। 2023 में आए इस ट्रेलर को पांच करोड़ 50 लाख व्यूज मिले थे। एटली के निर्देशन और शाहरुख के डबल रोल ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया था। यह उस फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी थी। 

10 of 11
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
सिंघम अगेन
फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आए थे। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यही वजह थी कि इसके ट्रेलर ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था। इसे 24 घंटे में पांच करोड़ 20 लाख व्यूज बटोरे थे।
विज्ञापन

11 of 11
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
सिकंदर
इस लिस्ट में 10वें पायदान पर सिकंदर ने अपनी जगह बनाई है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। 24 घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर ने पांच करोड़ व्यूज बटोरे हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें