फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी जी के सामने सच्चे प्यार के बारे में ये क्या बोल गए सलमान खान, नया प्रोमो है बेहद मजेदार

Fri, 29 Jun 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' के अलावा टीवी शो 'दस का दम' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं । वैसे तो यह शो फिलहाल टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाया है । शो के निर्माता अब इसे ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कई धमाकेदार कंटेस्टेंट लेकर आए हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
शो के नए एपिसोड का प्रोमो आया है । इस प्रोमो को देखकर निश्चित ही फैंस के चेहरे पर हंसी आ जाएगी । प्रोमाे में एक अधेड़ उम्र की महिला प्रतियोगी के तौर पर एंट्री लेती है । उन्हें देख सलमान कहते हैं, 'आप होंगी 17 या 18 साल की ।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
इसके बाद प्रतियोगी महिला मस्ती भरे अंदाज में कहती हैं, 'स्वीट 16'। शो के बीच में सलमान खान, महिला से सवाल पूछते हैं, 'कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि सच्चा प्यार बस एक ही बार होता है?' 

4 of 5
सलमान खान
सवाल खत्म होने से पहले सलमान बोलते हैं, 'मैं तो इसे बिल्कुल नहीं मानता हूं ।' इसके बाद महिला प्रतियोगी कहती हैं, 'मैं भी इसे नहीं मानती हूं।' फिर सलमान कहते हैं, 'इट इज ऑल बकवास' । प्रोमो से लग रहा है कि यह एपिसोड मजेदार होने वाला है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
बता दें कि बीते दिनों शो को लेकर खबर आई थी कि कम टीआरपी को देखते हुए निर्माताओं ने फैसला किया कि इस शो के टाइम स्लॉट को कम कर दिया जाए। शुरुआत में शो का प्रसारण डेढ़ घंटे के लिए किया जाता था। जबकि अब एक घंटे के लिए प्रसारित होगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें