फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Quick Review Sanju: 3 घंटे में समेट दी 37 साल की जिंदगी, वेलडन रणबीर कपूर

Fri, 29 Jun 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
SANJU
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' आज रिलीज हो गई । संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कड़ी मेहनत की है और वो अब स्क्रीन पर दिख रही है । अभी तक जिसने भी फिल्म देखी वो बिना तारीफ किए रह नहीं पाया ।
विज्ञापन

2 of 7
रणबीर कपूर
फिल्म का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो लगभग हाउसफुल है और दर्शक 'संजू' की कहानी में खोए हुए हैं । इसी बीच पब्लिक रिव्यू भी आ गया है। दर्शकों ने फर्स्ट हाफ तो माइंडब्लोइंग यानी आश्चर्यचकित कर देने वाला बताया है । 
विज्ञापन

3 of 7
रणबीर कपूर
सोशल मीडिया 'संजू' की तारीफों से पटा पड़ा है । हो भी क्यों ना । रणबीर कपूर ने दर्शकों को 4 दशक पुराने संजय दत्त की याद जो दिला दी है । राजकुमार हीरानी ने भी संजय की 37 साल की जिंदगी को 3 घंटे में बखूबी समेटा है ।

ये भी पढ़ें- Sanju Review: संजय दत्त के किरदार में रणबीर ने जीता फैंस का दिल, परेश रावल की भी हुई जमकर तारीफ

 

4 of 7
रणबीर कपूर
अब दर्शकों के कुछ ट्वीट पर नजर डाल लेते हैं । एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर कपूर एक्टिंग के मामले में सलमान खान से बहुत ऊपर हैं । पूरे देश को उनपर गर्व है । उनमें एक महान एक्टर बनने की काबीलियत है ।'
 

 

 

 
विज्ञापन

5 of 7
रणबीर कपूर
दूसरे यूजर लिखते हैं, 'बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी बायोपिक नहीं बनी होगी । राजकुमार ने बहुत अच्छा डायरेक्शन किया है । रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ के लिए तो शब्द नहीं हैं ।' बता दें कि दर्शक फिल्म को 5 में से 5 स्टार दे रहे हैं ।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
SANJU
सुमित कडेल नाम के एक क्रिटिक ने लिखा, 'जानदार फिल्म । राजकुमार हिरानी जीनियस हैं । फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं । होठों पर मुस्कान है और आंखों में आंसू हैं । रणबीर से बेहतर संजू कोई कर ही नहीं सकता था । रणबीर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sanju
दर्शकों के रिव्यू से आपको ये अंदाजा तो लग ही गया होगा कि इस फिल्म को ना देखने की गलती बिल्कुल मत करना। एक्टर और डांसर जावेद जाफरी ने फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विकी कौशल की भी काफी तारीफ की है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें