फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यून और मैडम की विचित्र जोड़ी से मिलवा रहे सलमान खान, रिलीज हुआ बिग बॉस 12 का नया प्रोमो

Mon, 27 Aug 2018 06:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। इस बीच शो का तीसरा प्रोमो रिलीज किया गया है। शो के पहले प्रोमो में जहां सलमान खान टीचर बन स्टूडेंट को कुछ समझाते हुए नजर आए वहीं दूसरे प्रोमो में वो मामा-भांजा के रिश्ते पर रोशनी डालते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 4
bigg boss
कलर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है और लिखा, 'क्या होगा जब बिग बॉस के घर में आएगी मैडम और प्यून के जैसी विचित्र जोड़ी? देखिए सलमान खान के साथ जल्द सिर्फ कलर्स टीवी पर' इस वीडियो में सलमान एक कामचोर मैडम और चुगलखोर प्यून की विचित्र जोड़ी से मिलवाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan bigg boss
शो में आम लोगों में दो गे पार्टनर, एक सास-बहु की जोड़ी, जुड़वा बहने, बार डांसर, ट्रांसजेंडर, सोशल मीडिया स्टार्स MNV और सिमरन भोला का नाम शामिल है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
salman khan bigg boss
बता दें बिग बॉस के इस सीजन के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें