फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा से बोले सलमान, 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' और सुना दिया रोमांटिक गीत

Mon, 12 Feb 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha and Salman
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने एक रियलिटी शो में भी नजर आई थीं। इस बीच उन्होंने फिल्म से जुड़े ऐसे सीक्रेट का खुलासा कर दिया है जिसे जानकर जैकलीन हैरान रह जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
salman and sonakshi
सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं और हाल ही में रोमांटिक गाने को शूट करने के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं। इस गाने में वह जैकलीन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे लेकिन हाल ही मुंबई मिरर ने इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और सोनाक्षी ने 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना शूट किया है। सोनाक्षी ने Tabloid से बात करते कहा - 'सलमान के साथ तीसरी बार काम करना अच्छा एक्सपीरियंस था। हम लोगों ने पूरा गाना न्यूयॉर्क में शूट किया है। यह एक रोमांटिक गाना होगा जिसे खूबसूरती से फिल्माया गया है।'

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और राणा दग्गुबाती नजर आएंगे। यह फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि सलमान न केवल 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कुछ देर के लिए नजर आएंगे बल्कि शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में भी कैमियो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman khan and Sonakshi Sinha
आपको बता दें, सलमान और सोनाक्षी जल्द ही 'दबंग 3' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 'दबंग' की फ्रेंचाइजी होगी। 'दबंग' फिल्म साल 2010 में आई थी वहीं 'दबंग 2' साल 2012 में रिलीज हुई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें