सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहा हैं । फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी । हाल ही में सलमान ने फिल्म के सेट से एक वीडियाे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में सलमान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारत खेलेगा, ऑन लोकेशन स्टोरीज' । वीडियो में सलमान चौके-छक्के जड़ते दिख रहे हैं । बता दें कि फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं किया गया है ।
विज्ञापन
3 of 5
bharat
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह साउथ कोरियन ड्रामा फिल्म ओड टु माय फादर पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान मौज-मस्ती का एक वीडियो सलमान ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
4 of 5
salman khan
फिल्म की एक तस्वीर पिछले साल रिलीज की गई थी जिसमें सलमान और कटरीना को बैक साइड से दिखाया गया था । फिल्म के लोगो और पोस्टर का फैन्स को अभी भी बेसब्री से इंतजार है । भारत इस साल रिलीज होने जा रही सलमान खान की पहली फिल्म होगी ।
इसके अलावा आने वाले वक्त में वह 'दबंग-3' और 'इंशाअल्लाह' में काम करते नजर आएंगे। 'भारत' में पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था । प्रियंका ने अपनी शादी के चलते ये फिल्म छोड़ दी थी । इसके बाद इस फिल्म में कटरीना को ले लिया गया ।