फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन के सितारे आसमान पर, 100 करोड़ी फिल्म देने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिला बड़ा ऑफर

Mon, 14 Jan 2019 09:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan
बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट काम करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik
अब कार्तिक आर्यन को लेकर एक अच्छी खबर और सामने आ रही है। कार्तिक आर्यन 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट करेंगे। कार्तिक इस फिल्म में संजीव कुमार का किरदार निभा सकते हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, कार्तिक को संजीव कुमार और विद्या सिन्हा स्टारर 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik
इस फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू हो सकती है। फिल्म को जूनो चोपड़ा प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट अनन्या पांडे को कास्ट किए जाने की खबर है।

4 of 5
Ananya Panday - फोटो : Instagram
इसी बीच बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के डेटिंग की खबरें हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है। कभी वे मूवी तो कभी डिनर पर साथ जाते कैमरे में कैद होते हैं। खबरें है कि कार्तिक और अनन्या सच में एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ananya Panday
कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।वो बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो बन चुके हैं। बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं। इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये अनन्या की डेब्यू फिल्म है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें