फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने बताया Lockdown में घर से बाहर निकलने पर क्या होगा अंजाम, देखें वीडियो

Thu, 09 Apr 2020 06:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसके ऊपर काबू पाने की भी कोशिश लगातार की जा रही है। इससे बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने घरों में ही कैद हैं। वहीं कई जगहों पर स्थिति पर काबू पाने के लिए सख्ती भी बरती जा रही है। शासन प्रशासन का पूरा अमला इसी में लगा है। इसी बीच बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज भी लोगों से घर के अंदर की रहने की गुजारिश कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के दबंग खान ने भी लोगों से इस अंदाज में घर पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
इन दिनों सभी सेलिब्रिटीज भी अपने घर में ही लॉकडाउन हैं। इसी बीच ये सभी अपने फैन्स से और देश की पूरी जनता से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं अब सलमान खान ने भी एक वीडियो साझा कर लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा है। सलमान ने इस वीडियो के जरिए लोगों को बताया है कि ऐसे माहौल में लोग अगर घर से बाहर निकलेंगे तो उनके साथ क्या-क्या हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Sai Manjrekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो एक शॉर्ट फिल्म 'वास्तव 2' है। इसे अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने बनाया है। दरअसल 'वास्तव 2' एक शॉर्ट फिल्म है, जो महेश मांझरेकर ने अपने घर में रहते हुए ही अपनी बेटी सई मांजरेकर के साथ बनाई है।

4 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
ये शॉर्ट फिल्म लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बीच घर में ही रहने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म के जरिए बताया गया है कि ये वायरस लोगों के लिए कितना घातक है। सलमान का ये वीडियो साझा करने का उद्देश्य इस खतरे से बाहर निकालने का है। आपको बता दें कि महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' से डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अपने डेब्यू के बाद से ही सई लोगों की पसंद बन गई हैं। सई मांजरेकर और उनके पिता का हाल ही में एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें महेश मांजरेकर घर पर रहकर खाना बना रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। वीडियो सई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें