फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राधे’ का नया पोस्टर साझा कर बोले सलमान, “ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो...”

Sat, 13 Mar 2021 03:41 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
“ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने....” अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का डॉयलॉग आधा दोहराते हुए सलमान खान ने शनिवार को ठीक दो महीने बाद के शुक्रवार को अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज के शगुन का एलानिया इजहार कर दिया। अरसे से चर्चा रही है कि ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है, लेकिन सलमान खान की तरफ से इसका आधिकारिक एलान अब जाकर हुआ है। सलमान खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
33 साल से फिल्मों में काम कर रहे 55 साल के सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख कनफर्म करने के साथ साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी शनिवार को जारी किया। पोस्टर में एक हेलीकॉप्टर पर होते हमले हैं। कांच के हवा में उड़ते टुकड़े हैं। रिवॉल्वर थामे सलमान खान हैं और स्याह होता दिखता उनके दाहिने हाथ का फिरोजी स्टोन है। साल 2020 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। अपने पनवेल स्थित फार्म पर कोरोना काल में सलमान ने म्यूजिक वीडियोज और गाने बनाए। फिर बिग बॉस में भी नजर आए लेकिन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग 3’ के बाद ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’  उनकी अगली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राधे, सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पिछली कुछ फिल्मों में एक्शन, इमोशन, ड्रामा और आइटम नंबर्स का कॉकटेली फॉर्मूला लगातार बना रहे सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ साल 2021 की बहु प्रतीक्षित फिल्म है। इसके ठीक दो हफ्ते पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी रिलीज हो रही है। ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम मुकाबला करने उतरेंगे, जिनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ इसी दिन रिलीज हो रही है।

4 of 5
दिशा पाटनी और सलमान खान - फोटो : फाइल
फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ खास किरदारों में है। ये फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का अनाधिकारिक सीक्वेल भी बताई जा रही है। इस फिल्म को भी कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फिल्म को पहले यशराज फिल्म्स देश दुनिया में रिलीज करने वाली थी पर डील पक्की होने से ठीक पहले ये फिल्म सलमान खान ने जी समूह को बेच दी। अब जी स्टूडियोज इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेगा। ओटीटी पर ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
साल 2021 में सलमान खान एक और फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ में भी नजर आएंगे। ये फिल्म वह अपने बहनोई आयुष शर्मा के लिए बना रहे हैं। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी उनका एक दमदार कैमियो होगा। अगले साल सलमान खान दो खतरनाक एक्शन फिल्मों में दिखने वाले हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ में उनका एक खास किरदार है और इसके अलावा वह अपनी हिट फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें