सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च में आने वालों की भी सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोगों ने काफी जांच पड़ताल की थी। मुंबई पुलिस हर उस कार्यक्रम में सलमान की मौजूदगी को बेहद गंभीरता से ले रही है जहां अपरिचित लोगों का बेरोकटोक प्रवेश हो सकने की जरा सी भी गुंजाइश है। सलमान को जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रही हैं और इसके चलते न सिर्फ उनका सुरक्षा घेरा काफी मजबूत किया जा चुका है, बल्कि उनके घर के आसपास भी पुलिस बंदोबस्त काफी बढ़ा दिया गया है।