फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है 'रेस 3', सलमान बिग बॉस में करवाएंगे बॉबी देओल की एंट्री

Sat, 25 Nov 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के बाद अब उन्‍होंने 'रेस 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस के अलावा डेजी शाह, शाकिब सलीम और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल
फिल्म की शूटिंग शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है लेकिन कास्ट ने फिल्‍म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। प्रमोशन की शुरुआत बॉबी देओल और जैकलीन सलमान खान के शो बिग बॉस से करेंगे।
पढ़ें- मां ने बेटी को प्रेग्नेंसी टेस्ट करते पकड़ा, उसके बाद जो हुआ वो इस वीडियो में देखें
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा समेत प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, बॉबी देओल, जैकलीन, डेजी शाह, शाकिब सलीम नजर आएंगे। इतना ही नहीं रेमो और जैकलीन घर के अंदर भी जाएंगे।

4 of 5
बॉबी देओल
वहीं बॉबी देओल लंबे समय बाद किसी रियलिटी शो में पहुंचेंगे। श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से वापसी करने के बाद बॉबी की किस्मत खुल गई है। करीब 8 साल बाद बॉबी देओल को इतने बड़े बजट की फिल्म मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल
फिल्म की कास्ट इस बार वीकेंड के वार में देखने को मिलेगी। ये फिल्‍म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इससे पहले 'रेस' और 'रेस 2' को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। जैकलीन और दबंग खान की साथ में ये दूसरी फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें