फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्मों में क्यों नहीं होते किसिंग और बोल्ड सीन? खुद किया खुलासा

Fri, 12 Apr 2019 01:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस हमेशा से देखने को मिलता रहा है, लेकिन उनकी फिल्मों में किसी भी तरह का बोल्ड सीन या फिर किसिंग सीन नजर नहीं आता है। अपनी फिल्मों में किसिंग और बोल्ड सीन न होने की वजह पर सलमान खान ने बड़ी बात बोली है। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
हाल ही में सलमान खान ने मीडिया को एक इटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों में किसिंग और किसी भी तरह के बोल्ड सीन न होने की वजह का खुलासा किया है। सलमान ने कहा,' जब भी फिल्मों में किसिंग सीन आता है, तो हम सभी को अजीब लगने लगता है। इस चीज को कुछ लोग दूसरे तरीके से समझ सकते हैं, लेकिन मेरा मतलब साफ सिनेमा की ओर है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दबंग खान ने कहा,' वेब सीरीज आ जाने के बाद चीजें और भी ज्यादा अजीब हो गई हैं। मैं चाहता हूं कि ऐसी फिल्में बनें जिसमें नॉटीनेस, एक्शन, रोमांस हो और सभी के साथ बैठ कर देख सकें। मैं इस चीज को बनाए रखना चाहता हूं। अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए सलमान खान ने कहा,' अगर मेरी किसी फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलता है तो ये एक्शन के कारण होता है।

4 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set - फोटो : twitter
अपनी बात को पूरा करते हुए सलमान खान ने कहा है,' मैं फिल्मों में किसिंग और न्यूडिटी के लिए बिल्कुल भी नहीं बना हूं। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वह मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडू में शूट के दौरान अपने फैन्स से भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
शिवलिंग विवाद के बाद फिल्म के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि मांडू में स्थित जल महल से फिल्म के सेट को हटाना पड़ा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें