फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयार्क में दाखिल ऋषि कपूर को मिस कर रहीं रिद्धिमा, बेटी के साथ शेयर की पिता की ऐसी तस्वीर

Fri, 12 Apr 2019 01:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। इस बीच उनके दोनों बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर को जैसे ही वक्त मिलता है पिता को देखने न्यूयॉर्क पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram
नीतू कपूर अक्सर ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देती हैं। अब रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी समारा के साथ ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है। ऐसा लग रहा है तस्वीर समारा के बर्थडे की है। जिसमें केक देखकर समारा बेहद एक्साइडेट लग रही हैं वहीं ऋषि कपूर उनके साथ तालियां बजा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के फैंस उनके जल्द वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर पिता से मिलकर न्यूयॉर्क से वापस लौटे हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। 

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर ने कहा- 'जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं। वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं। वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन तबीयत ठीक न होने की जानकारी मिलते ही वह अपना इलाज करवाने विदेश चले गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें