बॉलीवुड के 'दंबग खान' यानी सलमान खान का नाम ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म के हिट होने की गारंटी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की ऐसी 10 फिल्में हैं, जो आजतक रिलीज ही नहीं हो पाईं। सलमान के 52वें जन्मदिन पर हम बताते हैं, इन फिल्मों के नाम...
विज्ञापन
दस
2 of 11
Film Dus
सलमान की कभी न रिलीज हुई फिल्मों में सबसे पहला नाम है फिल्म 'दस' का। 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गाना तो सुना ही होगा। सलमान खान और संजय दत्त की स्टारर ये फिल्म कभी पूरी नहीं बन पाई। दरअसल इस फिल्म के बीच में ही डायरेक्टर मुकुल एस आनंद का निधन हो गया था, जिसके कारण फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ऐ मेरे दोस्त
3 of 11
ae mere dost
'प्यार किया तो डरना क्या' से पहले सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के साथ 'ऐ मेरे दोस्त' नाम की एक फिल्म में साथ दिखने वाले थे। 'ऐ मेरे दोस्त' में सलमान-अरबाज के अलावा करिश्मा कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आने वाले थे। एक हादसे में एक्टर दिव्या भारती की मौत हो जाने के कारण इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।
'हैंडसम'
4 of 11
Film Handsome
सलमान खान 'हैंडसम' नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले थे। उनकी इस फिल्म में संगीता बिजलानी और नगमा को भी लिया गया था, मगर सलमान के खराब लक के कारण इस फिल्म को आधे पर ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
'चोरी मेरा नाम'
5 of 11
Salman Khan
'चोरी मेरा नाम' फिल्म में सलमान खान के अलावा सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, काजोल जैसे बड़े स्टार भी शामिल थे। इतने सारे बड़े स्टार होने के कारण भी डायरेक्टर को किसी वजह से इस प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
'बुलंद'
6 of 11
salman khan
तमाम डिब्बाबंद फिल्मों में सलमान की एक ओर फिल्म 'बुलंद' का भी नाम है। फिल्म में सलमान के साथ सोमी अली थीं। फिल्म में डायरेक्टर ने बहुत पैसा भी लगाया था और फिल्म की शूटिंग भी आधे से ज्यादा पूरी हो चुकी थी। फिल्म को भी डिब्बे में बंद करना पढ़ा। 'बुलंद' से सोमी और सलमान के अफेयर की खूब खबरें भी उड़ी थीं।
विज्ञापन
'आंख मिचोली'
7 of 11
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म जुड़वा आप सभी ने देखी होंगी। जुड़वा में सलमान खान के अभिनय से खुश होकर डायरेक्टर अनीज बज्मी ने सलमान के साथ आंख मिचौली नाम की फिल्म करने का प्लान बनाया, मगर जुड़वा के बाद सलमान खान और कोई डबल रोल करने के मूड में नहीं थे, जिसके कारण डायरेक्टर को इस फिल्म को रोकना पड़ा।
'जलवा'
8 of 11
Salman Khan
सलमान खान की 'जलवा' फिल्म भी आजतक रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म में सलमान के अलावा संजय दत्त और अरमान कोहली भी काम करने वाले थे। सलमान ने पहले तो इस फिल्म के लिए हां किया मगर बाद में किसी कारण से काम करने से मना कर दिया, जिसके कारण इस फिल्म को भी डब्बे में बंद करना पड़ा।
'राजू, राजा, राम'
9 of 11
Salman Khan
डायरेक्टर डेविड धवन ने सलमान खान,गोविंदा और जैकी श्रॉफ के साथ मिलकर राजू, राजा, राम' का विचार बनाया। मगर इस फिल्म के लिए कोई फाइनेंसर ना मिलने के कारण डेविड को इस फिल्म की प्लानिंग को आधे में ही रोकना पड़ा।
'राम'
10 of 11
Salman Khan
सलमान खान खुद अपने भाई सोहेल खान की फिल्म में भी काम नहीं कर पाए, जिसके कारण फिल्म को आधे पर ही रोकना पड़ा। बताया जाता है कि सोहेल खान सलमान खान, अनिल कपूर और पूजा भट्ट के साथ मिलकर राम फिल्म बनाने वाले थे, मगर कुछ क्रिएटिव कारण से फिल्म की शूटिंग को आधे में ही रोकना पड़ा।