सलमान खान ने इस साल की ईद के आने से पहले ही 2017 की ईद के लिए बॉक्स ऑफिस को बुक कर लिया है। भले ही अभी 2017 की ईद में एक साल से ज्यादा का टाइम हो लेकिन सलमान ने साफ कर दिया है कि ईद उन्हीं की फिल्म के नाम होगी। साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम भी बता दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
अगले साल ईद पर फिर धमाका करेंगे सलमान
2 of 5
पिछले कई साल से सलमान की फिल्म ईद को मौके पर आती रही है। उनकी फिल्म ईद के मौके पर जबरदस्त कमाई भी करती रही हैं। पिछले साल आई 'बजरंगी भाईजान' ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इस साल भी उनकी 'सुल्तान' आ रही है। ऐसे में भला 2017 का मौका ही वो क्यों जाने देते?
विज्ञापन
अगले साल ईद पर फिर धमाका करेंगे सलमान
3 of 5
सलमान खान की 'टयूबलाइट' अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को कबीर खान बना रहे हैं। कबीर इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में सलमान के साथ कर चुके हैं।
अगले साल ईद पर फिर धमाका करेंगे सलमान
4 of 5
कबीर खान ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोला है लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान नेताओं की अक्ल ठिकाने लगाते नजर आएंगे।
फिल्म में सलमान के साथ दीपिका के आने की खबर है। अभी सलमान 'सुल्तान' के प्रमोशन में लगे हैं, ऐसे में सुल्तान की रिलीज के बाद ही सलमान इस फिल्म की तैयारी में जुटेंगे।