सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को 'मैंने प्यार किया' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ऐसा नहीं है कि सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में सारी चीजें आसानी से मिल गई हों, उन्होंने भी अच्छा-खासा संघर्ष किया है। सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था, मैंने अपने करियर की शुरुआत में काफी धक्के खाए हैं। मैं जब लोगों के पास रोल मांगने के लिए जाता था, तो कोई कहता कि मैं हीरो के लिए छोटा हूं, तो कोई कहता कि उम्र से बड़ा हूं।