फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fees: सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ तक, शादी अटेंड करने के लिए ये सितारे लेते हैं इतनी रकम

Mon, 27 Dec 2021 06:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता सलमान खान नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में पहुंचे थे। अब शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान डूमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशंसक सवाल पूछ रहे हैं कि बिना किसी रिश्तेदारी के सलमान शादी में क्यों डांस कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के कई सितारे शादियों और प्राइवेट इवेंट में शामिल होने के लिए मोटी फीस लेते हैं। आइए जानते हैं किस स्टार की है कितनी फीस, पढ़िए...

विज्ञापन

2 of 11
katrina kaif - फोटो : instagram

कटरीना कैफ

कटरीना वाकई एक बेहतरीन डांसर हैं। और वह निजी कार्यक्रमों या शादियों में शामिल होने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की भारी शुल्क लेती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में कटरीना प्राइवेट इवेंट्स में शिरकत करने के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। 

विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान

हमने शाहरुख खान को कई कार्यक्रमों और शादियों में शिरकत करते देखा है। वह एक इवेंट के लिए 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। 

4 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार 

बॉलीवुड में सबसे व्यस्त व्यक्ति होने के बावजूद अक्ष्य कुमार निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए समय निकाल लेते हैं। वह प्राइवेट इवेंट्स या शादियों के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा 

अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका हर इवेंट के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह हाल ही में उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी में भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन

6 of 11
Hritik Roshan - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के डांसिंग किंग कहलाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन किसी भी निजी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन

7 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर 

फुटबॉल खेलने, फिल्में करने, हमारा दिल चुराने के अलावा, रणबीर शादियों और निजी कार्यक्रमों से भी मोटी रकम कमाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह निजी कार्यक्रमों में भी शामिल होने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

8 of 11
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

सलमान अब तक कई इवेंट्स में शिरकत कर चुके हैं। उनका नाम ही एक ब्रांड है। सलमान प्राइवेट इवेंट्स के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

9 of 11
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/ranveersingh

रणवीर सिंह 

रणवीर इतने एनर्जेटिक हैं कि हर कोई उन्हें अपने प्रोग्राम में बुलाना और डांस का माहौल बनाना चाहता है। बता दें कि रणवीर प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

10 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण 

दीपिका फिल्मों के अलावा कई निजी कार्यक्रमों से भी करोड़ो रुपये कमाती हैं। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री किसी भी निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

11 of 11
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा

अनुष्का प्राइवेट इवेंट्स में शिरकत करने के लिए 80 लाख रुपये चार्ज करती हैं। बता दें कि अनुष्का निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सबसे कम फीस लेती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें