विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में विवेक देश के प्रधानमंत्री का रोल निभा रहे हैं । फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी । विवेक जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । एक प्रमोशनल ईवेंट में विवेक ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की ।
विज्ञापन
2 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबर थी कि ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खान ने विवेक के करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया । हालांकि सलामन ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला । खबरों की मानें तो सलमान और विवेक के बीच विवाद होने के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे अपनी फिल्म ले ली थी । साल 2004 से विवेक अपने करियर में कुछ खास फिल्में नहीं कर पाए ।
विज्ञापन
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
अब पहली बार विवेक ने अपने करियर को लेकर बात की । उन्होंने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसके करियर में साल 2004 से कई रुकावटें आईं । लेकिन सच ये है कि आज भी मैं यही हूं और कभी टूटा नहीं । मैंने अपने करियर में 6 भाषाओं में काम किया है ।'
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
'मुझे करीब 20 अवॉर्ड मिले हैं । मैं आज भी बहुब अच्छे से काम कर रहा हूं । मैं चूहों की दौड़ में भागने वाला इंसान नहीं हूं । मैं अपने बच्चों को बड़ा होते हुए देख रहा हूं । मैं उनके साथ समय बिताता हूं । एक्टिंग करने में मुझे मजा आता है । लेकिन मैं गार्डन में अपने बेटे के साथ फुटबॉल भी खेलता हूं । अपनी बेटी की गुडि़या के घर में लाइटिंग करता हूं ।'
'मेरा शेड्यूल इस वक्त बहुत टाइट है लेकिन मैं अपने बच्चों के साथ खेलना और पत्नी-परिवार के साथ खाना कभी नहीं छोड़ता हूं । मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बैलेंस करके चलता हूं । हर दिन मुझे महसूस होता है कि मैं एक विजेता हूं । रोने से कुछ नहीं होगा । ये सब स्क्रीन पर ही अच्छा लगता है ।'