फिल्मों और टीवी में नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। सुधा ने 90 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया । सुधा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ गजब की क्लासिकल डांसर भी हैं । सुधा आखिरी बार साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल वीकली' में नजर आई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sudha chandran
इस फिल्म में सुधा के काम को बहुत पसंद किया गया था । इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं । इस बीच सुधा किसी फिल्म में नजर नहीं आईं । हाल ही में उन्होंने फिल्मों काम ना मिलने का दर्द बयां किया । उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि आखिर उन्हें काम क्यों नहीं मिल रहा है ।
विज्ञापन
3 of 6
सुधा चंद्रन
जब सुधा से पूछा गया कि उन्हें फिल्मों के ऑफर ना मिलने के पीछे क्या वजह है! तब उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि मालामाल वीकली के बाद मुझे क्यों कोई फिल्म नहीं मिली। फिल्म में सब पुरुषों के बीच मैं इकलौती महिला थी। फिल्म में दर्शकों को मेरा काम पसंद आया और मुझे उसके लिए सराहा भी गया।'
4 of 6
सुधा चंद्रन
उन्होंने आगे कहा, 'बहुत लोगों को लगता है कि मैंने फिल्मों के ऑफर रिजेक्ट किए, लेकिन सच ये है कि इंडस्ट्री से मुझे एक भी ऑफर नहीं मिला। मैं बहुत बार खुद से पूछती हूं कि क्यों प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मुझे अप्रोच नहीं कर रहे हैं। मैं फिल्मों में कई ऐसे रोल देखती हूं जिन्हें मैं निभा सकती थी।'
विज्ञापन
5 of 6
सुधा चंद्रन
'मेरे लिए यह दुखद है कि जब इतनी तरह की फिल्में बन रही हैं तब मुझे फिल्म नहीं मिल रही है।' बता दें कि सुधा इन दिनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रही हैं। इससे पहले वो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे फिल्म ना मिलने और मेरा टीवी सीरियल में काम करना दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है।'
उन्होंने कहा कि कई ऐसी महिला एक्टर हैं जो टीवी और फिल्मों में साथ-साथ काम कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों में किरण खेर, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें कि साल 1981 में सुधा का एक्सिडेंट हो गया था । उस वक्त वो मजह 16 साल की थीं । जिसमें उनके पैर जख्मी हो गए थे। इसके बाद उनका सीधा पैर काटना पड़ा और लकड़ी का पैर लगाया गया। फिर सुधा ने करीब 2 साल के गैप के बाद डांस में अपनी वापसी की थी।