फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान के लिए स्कूल के प्रिंसिपल से भिड़ गए थे सलीम खान, खुद भुगती थी बेटे की सजा

Sun, 02 Jun 2019 12:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan salim khan
सलमान खान की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की हमेशा से दिलचस्पी रही है। वो जब भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई भी किस्सा शेयर करते हैं, लोग उसे बड़े चाव से सुनते हैं। सलमान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत को प्रमोट कर रहे हैं। बीते शनिवार दोनों स्टार्स कपिल शर्मा शो में नजर आए। इस दौरान सलमान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान को उनकी जगह सजा मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने अपने कई राज से पर्दा उठाया। सलमान खान ने बताया कि वो बचपन में बहुत शैतान थे। इसलिए उनकी इतनी मार पड़ती थी कि उनकी पीठ पर डंडे के निशान बने रहते थे। सलमान तब क्लास 4 में थे। उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala
सलमान के पिता सलीम खान तब किसी काम की वजह से वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने सलमान को खड़ा हुआ देखा तो उन्हें लगा कि सलमान ने जरूर कोई शैतानी की होगी। सलीम खान ने जाकर सलमान से पूछा कि वो सजा में क्यों खड़े हैं? 

4 of 5
kapil sharma salim khan - फोटो : twitter
सलमान ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में नहीं पता। तब सलीम खान स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और पूछा कि सलमान को क्यों सजा दी गई है? प्रिंसिपल ने जवाब दिया उनकी स्कूल फीस टाइम पर जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सजा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salim khan
सलीम खान ने प्रिंसिपल से कहा कि फीस न भर पाना उनकी गलती है न कि सलमान की। सलमान को क्लास में बैठना चाहिए और उन्हें सलमान की जगह सजा में खड़ा होना चाहिए। उसके बाद सलीम खान सजा में तब तक खड़े रहे जब तक स्कूल की छुट्टी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें