फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेट कैप्टन सरफराज अहमद के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड सिंगर, ट्रोल करने वाले को सुनाई खरी खोटी

Sun, 02 Jun 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sona mahapatra, sarfraz ahmed - फोटो : social media
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए हैं। दरअसल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान इंंग्लैंड के बकिंघम पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस हैरी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी टीम के साथ तस्वीर सामने आई, जिसके बाद ही सरफराज अहमद का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
sona mohapatra - फोटो : file photo
बकिंघम पैलेस पहुंचे सरफराज अहमद ने इस दौरान पाकिस्तान की ट्रेडिशनल ड्रेस सलवार कुर्ता पहना। सरफराज की ड्रेस देख ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले तारिक फतेह ने मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया कि 'क्रिकेट के कैप्टन जो देश के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे, महारानी के साथ फोटोशूट कराया था। अनुमान लगाइए कि यहां पैजामे में कौन पहुंचा? ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी कैप्टन हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें देखिए। आखिर कोई देश इसे कैसे पैदा कर सकता है।'
विज्ञापन

3 of 5
world cup - फोटो : social media
तारिक फतेह के ट्वीट पर बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने सरफराज अहमद का सपोर्ट करते हुए लिखा कि 'आखिर पैजामा, चूड़ीदार या धोती में गलत क्या है? जड़ों से जुड़ा हुआ। इसकी कोई जरूरत नहीं है मिस्टर फतेह।'


 

4 of 5
gauhar khan - फोटो : social media
सोना महापात्रा से पहले गौहर खान ने भी सरफराज अहमद का सपोर्ट किया था। गौहर ने लिखा कि 'वह अपनी संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं और उसमें काफी हैंडसम दिख रहे हैं। हर किसी को गर्व के साथ कपड़े पहनने का अधिकार है लेकिन मुझे लगता है कि आपको ये सब नहीं पता, क्योंकि आप खुद आईडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे हैं।'    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : file photo
सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सलमान के बार-बार प्रियंका पर कसे तंज से परेशान होकर सोना महापात्रा सपोर्ट में उतर आई थीं। महापात्रा के सपोर्ट में आते ही सलमान खान के फैंस भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें