फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 की लॉचिंग के बाद बोले सलमान-मेरी पड़ोसन हैं ये मशहूर एक्ट्रेस

Wed, 27 Sep 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
‘बिग बॉस 11’ की लॉचिंग के मौके पर जहां इस सीजन की फाइनल लिस्ट का खुलासा हुआ, वहीं सलमान खान ने भी बताया कि वे किस मशहूर एक्ट्रेस के पड़ोसी हैं
बिग बॉस सीजन 11, पहली अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हालांकि शो के प्रोमोज तो बहुत पहले ही आ गए थे लेकिन बीती रात शो को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कई मायनों में खास रही। कॉन्फ्रेंस तारापुर गार्डेन हाउसिंग सोसाइटी में हुई। जगह का चुनाव एक खास मकसद से किया गया था। 

पढ़ें- 'न्यूटन' की कहानी ही कुछ ऐसी, 5वें दिन ही वसूल ली लागत, जानिए कलेक्‍शन
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
दरअसल, इस बार बिग बॉस पड़ोसी थीम पर बेस्ड है। प्रेस कॉन्फेंस को होस्ट कर रही थीं जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर। अपने पिता की ही तरह वो भी एक कॉमेडियन हैं। वो एक अच्छी मिमिक आर्टिस्ट भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
salman khan
पड़ोसी बजाने आ रहे हैं बारह
इस बार बिग बॉस पड़ोसी थीम पर आधारित है। ' ये है बिग बॉस 11 और पड़ोसी आ रहे हैं बजाने 12'। कार्यक्रम के दौरान सलमान ने कहा कि वो हर साल कहते हैं कि वो अब ये शो नहीं करेंगे लेकिन कलर्स वालों को उनके बिना टीआरपी नहीं मिलेगी, इसलिए वो ये शो करते हैं। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही और बाद में कहा कि उन्हें ये शो करने में बहुत मजा आता है।
 

4 of 6
salman khan
मेरे पास हैं दुनिया के सबसे अच्छे पड़ोसी
एक सवाल के जवाब में सलमान ने बताया कि उनके पड़ोसी दुनिया के सबसे अच्छे पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और उनके सबसे करीबी पड़ोसी हैं उनके माता-पिता जो पहले फ्लोर पर रहते हैं। इसके अलावा बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान भी उनकी पड़ोसी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
बदला है बिग बॉस का 'जल्लाद', पर हंसता अब भी नहीं
बिग बॉस का जल्लाद तो आपको याद होगा... इस बार जल्लाद डिब्बे वाले के रूप में नजर आया। हालांकि हंसता वो अब भी नहीं है।सलमान से जब पूछा गया कि उन्हें बिग बॉस के घर का कौन सा नियम सबसे बुरा लगता है तो उन्होंने कहा कि पहले सप्ताह होने वाला एविक्शन उन्हें बुरा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
यूं तो सलमान पिछले कई सालों से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं लेकिन उनका अपना पसंदीदा सीजन पांच है। इस सीजन को सलमान खान और संजय दत्त ने साथ में होस्ट किया था। छोटे पर्दे की कलाकार जूही परमार इसकी विजेता रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें