फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: शाहरुख से पहले सलमान होते 'मन्नत' के मालिक, इस शख्स की वजह से ठुकरा दिया ऑफर

Sun, 26 May 2019 04:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Shahrukh Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की दोस्ती काफी फेमस है। बीच में दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं लेकिन अब सबकुछ पहले जैसा हो गया है। यहां तक कि सलमान ने शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में कैमियो भी किया था। खास बात है कि ना केवल यह दोनों अच्छे दोस्त हैं बल्कि एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। सलमान और शाहरुख दोनों का घर मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैड पर है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया कि काफी वक्त पहले उनके पिता को शाहरुख खान का 'मन्नत' खरीदने का ऑफर मिला था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' नाम से मशहूर है। जब भी कोई व्यक्ति मुंबई आता है तो उसकी यही ख्वाहिश रहती है कि वह शाहरुख के बंगले के बाहर एक बार जरूर जाए और तस्वीर खिंचवाए। शाहरुख खान के इसी आलीशान बंगले के बारे में सलमान खान ने इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया। सलमान खान ने बताया कि शाहरुख खान से पहले मन्नत को खरीदने का ऑफर उनके पास आया था।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : file photo
सलमान ने आगे कहा- 'पिता सलीम खान ने मन्नत को खरीदने के लिए मना कर दिया था। उनका कहना था कि इतने बड़े घर को लेकर क्या करेंगे।' आपको बता दें, सलमान खान अपने परिवार को बहुत महत्व देते हैं। यहां तक कि वह अपने पिता की किसी भी बात को टालते नहीं है। इसी वजह से सलमान ने पिता की बात को माना जिसके बाद 'मन्नत' शाहरुख खान ने खरीद लिया। 

4 of 5
Karan Arjun - फोटो : file photo
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'करण-अर्जुन', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'कुछ कुछ होता है' शामिल हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कैमियो में नजर आए थे। सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म रिलीज होने से महज एक हफ्ता बचा है। इस बीच सलमान खान के लिए बुरी खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Nikhil with wife - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर की पत्नी की एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि वह अब खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर निखिल निमित की पत्नी का एक्सीडेंट 23 मई को हुआ था। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही आनन फानन में प्रोड्यूसर की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि 2 घंटे तक निखिल की पत्नी की सर्जरी चली थी हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें