फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के सवाल पर सलमान खान ने दिया जवाब, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ये लोग राग सरकारी हैं

Sun, 07 Feb 2021 05:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Instagram
भारत में चल रहे किसान आंदोलन का शोर विदेशों तक पहुंच चुका है। इसी के चलते अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और अन्य लोगों ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए थे। जिसके बाद बॉलीवुड के तमाम सितारों की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कुछ सितारों ने विदेशी सेलेब्स का समर्थन किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें भारत के मामले में न बोलने की सलाह दे डाली। अब किसान आंदोलन पर सुपरस्टार सलमान खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
दरअसल, सलमान खान एक कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे और वहां पर पत्रकारों ने उनसे किसान आंदोलन को लेकर सवाल पूछा। इसपर सलमान ने जवाब दिया और कहा, 'सही बात है, वही होनी चाहिए। जो उनके लिए सबसे ज़्यादा सही है, वही होना चाहिए। हरेक के साथ सही चीज़ होनी चाहिए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Shatrughan Sinha
सलमान खान की इस प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने सलमान खान के साथ अन्य स्टार्स पर भी निशाना साधा और कहा, 'ये लोग राग दरबारी हैं।' अभिनेता ने आगे कहा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तो है लेकिन भय, दबाव, जोर, घबराहट की वजह से लोग बयान देते हैं। अगर ये लोग पहले बोलते तो अच्छा होता। ये राग दरबारी या राग सरकारी लोग हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कल दूसरी सरकार भी आ सकती है।'

4 of 5
shatrughan sinha
इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने विदेशी कलाकारों के किसानों के मुद्दे पर बोलने की सराहना की और कहा, 'अगर कोई सिर्फ ट्वीट कर समर्थन करता है तो इसमें विवाद क्यों है। रिहाना ने तो यही कहा है कि इस मुद्दे की चर्चा क्यों नहीं हो रही। 70 दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है तो इसमें संप्रभुता की बात कहां से आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rihanna - फोटो : rihanna
बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलेब्स ने ट्वीट किए थे। जिसपर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आपत्ति जताई थी। फिल्मी सितारों ने इन ट्वीट्स को प्रोपेगैंडा बताते हुए लोगों से अपील की थी कि वो इसमें न फंसे। तो वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और पंजाबी सिंगर्स ने विदेशी हस्तियों द्वारा किसानों का समर्थन करने पर उनका आभार जताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें