फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करना चाहते सलमान खान, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 10 Mar 2019 05:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और सलमान के बीच का विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने पहले सलमान की फिल्म भारत को करने के लिए तैयार हो गई थीं लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस फिल्म में कार करने से इनकार कर दिया था। इस बात से सलमान और प्रियंका के बीच नाराजगी भी हो गई थी। खबर है कि सलमान अब तक प्रियंका को माफ नहीं कर पाए हैं और इसलिए वो प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Leela Bhansali
खबर है कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान करीब दो दशक बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने भंसाली के साथ एक फिल्म साइन की है। इन दोनों बातों का कनेक्शन जोड़ते हुए माना जा रहा था कि सलमान और प्रियंका साथ में भंसाली की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
मिली जानकारी के मुताबिक सलमान को प्रियंका के साथ काम करने पर एतराज है, उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में प्रियंका के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। 

4 of 5
priyanka chopra
हालांकि, इस बीच यह भी खबरें हैं कि प्रियंका और सलमान को भंसाली ने कास्ट तो किया है, लेकिन अलग-अलग फिल्मों के लिए। जहां सलमान भंसाली की एक लव स्टोरी में नजर आएंगे तो वहीं प्रियंका एक पीरियड फिल्म में लीड रोल निभाती दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sophie Turner priyanka chopra - फोटो : twitter
संजय लीला भंसाली ने 'गंगूबाई' टाइटल बुक करवा लिया है। खबर है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। 'गंगूबाई' एक ऐसी महिला की जिंदगी पर आधारित है जो मुंबई के कमाठीपुरा में वेश्यालय चलाती थीं, बाद में उन्होंने ऐसी महिलाओं को बचाने का भी काम किया जिन्हें जबरन इस काम में धकेला जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें